ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News महिदपुर में निकली तिरंगा यात्रा, वीर सपूतों का किया सम्मान

मेरी माटी मेरा देश अभियान को लेकर विधायक ने फहराया तिरंगा

रिपोर्ट हेमंत राजपूत मध्य प्रदेश

महिदपुर : शहर में मेरी माटी मेरा देश अभियान को लेकर तहसील कार्यालय परिसर में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव को लेकर अमृत वाटिका और शिलाफलकम् का लोकार्पण भी हुआ। जिस पर महिदपुर के वीर सपुतों का नाम लिखा गया। इसके साथ ही क्षैत्रीय विधायक बहादुरसिंह चौहान ने तहसील कार्यालय में राष्ट्रध्वज तिरंगा भी फहराया। इस दौरान अमृत वाटिका में पौधारोपण भी किया गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 9 से 30 अगस्त तक मेरी माटी मेरा देश अभियान की शुरूआत की है। जिसको लेकर महिदपुर शहर में नगर पालिका द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा पुराने बस स्टैंड से प्रारंभ हुई। जो चौक बाजार अंबेडकर चौक से होती हुई तहसील कार्यालय पहुंची। तिरंगा यात्रा में सैकडों की तादात में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हाथों में तिरंगा लेकर चलते हुए नजर आए। विधायक बहादुरसिंह चौंहान ने भी खूब तिरंगा लहराया। जगह जगह तिरंगा यात्रा का स्वागत भी सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों द्वारा किया गया। जिसके बाद तहसील कार्यालय में क्षैत्रीय विधायक बहादुरसिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया। जिसके बाद अमृत वाटिका और शिलाफलकम् का लोकार्पण भी हुआ। दीप प्रज्जवलित करते हुए अमृत कलश स्थापित किया गया। जिसमें महिदपुर की मिट्टी को दिल्ली पहुंचाया जाएगा। इसके बाद समारोह की शुरूआत हुई। शहर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, मीसाबंदी, आर्मी के जवानों को विधायक चौहान और एसडीएम बृजेश सक्सेना ने सम्मानित किया। जिसके बाद दीप प्रज्जवलित करते हुए समारोह की शुरूआत हुई। नगर पालिका सीएमओ चन्द्रशेखर सोनिस और जनपद सीईओ प्रियंका टैगोर ने अतिथियों का स्वागत किया। क्षैत्रीय विधायक बहादुरसिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षैत्र के बहादुर जवानों को सम्मानित करना है। इसके साथ ही जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया है। ऐसे शहीदों को भी याद किया गया। इसके साथ ही विधायक ने महिदपुर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अंत में अमृत वाटिका में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कैलाश राठी ने किया। आभार मंडल अध्यक्ष उमा पंाडे ने माना। इस दौरान मीसाबंदी कांतिलाल राठी, नपा अध्यक्ष नानीबाई माली, रीता बडगुर्जर, संदीप व्यास, कैलाश पुरी गोस्वामी, राजाराम कहार, हाकमसिंह आंजना, विमल मेहता सहित पार्षदगण और भाजपा पदाधिकारी मौजुद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button