Uttar Pradesh News ऑनलाइन कंपनी लापता, तीन गुने का लालच देकर जमा कराए लाखों रुपए

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
पाली, हरदोई तीन गुने के लालच में फंसकर हजारों लोगों ने लाखों रुपए ऑनलाइन जमा कर दिए | अचानक ही शुक्रवार को कंपनी लापता हो गई | अपनी जमा पूंजी जाने के बाद लोग खुद को कोस रहे हैं | इसी तरह साइबर ठग नए-नए सपने दिखाकर लोगों को जाल में फंसा रहे हैं | पाली में एक माह पहले एक कंपनी ने दस्तक दी | कस्बे का पहले एक व्यक्ति कंपनी से जुड़ा और लाभ उठाता रहा | उस व्यक्ति के व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए लोग जुड़ते गए | कंपनी ने एक लिंक भेज कर ऑनलाइन रुपए का निवेश कर लोगों को प्रतिदिन बोनस, कंपनी में ग्राहकों को जोड़ने के लिए अतिरिक्त बोनस का झांसा दिया | पैसों का निवेश करने पर निर्धारित समय तक कुछ लोगों के खातों में रोजाना रुपए और बोनस आता रहा | देखते ही देखते रूपए की लालच में हजारों लोगों ने बिना सोचे समझे लाखों रुपए निवेश कर दिए | लगभग एक सप्ताह पूर्व कंपनी ने 10000 के 40000 हज़ार, 30000 के 1 लाख, 50000 के ₹200000 देने की स्कीम लॉन्च की | इस स्कीम के चक्कर में शिक्षक, डॉक्टर, ड्राइवर, ठेली वाले तक ने लाखों रुपए जमा कर दिए | इसके बाद कंपनी ने सर्वर डाउन होने की बात कह कर रुपए और बोनस भेजना बंद कर दिया | बीते शुक्रवार को कंपनी लाखों रुपए लेकर गायब हो गई | कंपनी का पता ठिकाना न होने की बात कह कर ठगी के शिकार लोग कार्रवाई करने से भी कतरा रहे हैं | इस संबंध में थाना प्रभारी धीरज शुक्ला ने बताया कि इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं आया है | शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी |



Subscribe to my channel