Madya Pradesh News : मछंड समरसता का संदेश देती हुई मछंड में निकली संत रविदास संकल्प यात्रा
जूनियर रिपोर्टर ऋषि मोहन शिवहरे भिंड म.प्र.
मछंड:- संत शिरोमणि रविदास के समरसता एवं भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को संत रविदास संकल्प यात्रा मछंड नगर पहुंची। यात्रा के नगर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर संत रविदास जी के जयकारे लगाए।यह संकल्प यात्रा के कलश को रामकिशन बाबा की बगिया पर पहुंची जहां भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह राजावतने नगर के श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात यह समरसता यात्रा नगर के बड़ी माता पर मंदिर पर पहुंची जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दर्शन कर पूजन किया। इस दौरान सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। यात्रा के चलते नगर का माहौल भक्तिमय बना रहा। संत रविदास समरसता यात्रा के नगर में प्रवेश करते ही कई स्थानों पर लोगों ने स्वागत किया गया पुष्पवर्षा के साथ श्रद्धालुओं ने यात्रा का अभिनंदन किया। महिला, पुरुष एवं युवाओं ने उत्साह के साथ यात्रा में सहभागिता की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को जाति-पाति और भेदभाव से ऊपर उठकर समानता, प्रेम एवं भाईचारे के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकजुट करने और समरसता स्थापित करने की प्रेरणा देती हैं। संकल्प यात्रा का उद्देश्य इन्हीं विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी दीपक सिंह राजावत मंडल अध्यक्ष भाजपा मछंड
बीरेन्द्र दुर्वार जी
राजीव चुपरा जी
प्रमोद दुबे जी
मंडल उपाध्यक्ष धीरज गोलू गोस्वामी जनपद सदस्य भाजपा वरिष्ठ जी
बेन सिंह भदौरिया जी
चंद्रशेखर त्रिपाठी जी
मटरू पाल जी
छोटू तिगुनायक जी
सुनील दीक्षित जी
रवि दीक्षित जी
डब्बू दुबे जी
चिंटू गुप्ता जी
कुलदीप तोमर जी
शिवमंगल सिंह राजावत जी
पवन सिंह राजावत के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थिति रहे मौजूद रहे।



Subscribe to my channel