Chhattisgarh News : बालको बेलाकछार में बड़ा हादसा टला, उफनती नदी में घुसा बेकाबू हाइवा
रिपोर्टर मनोज मानिकपुरी कोरबा छत्तीसगढ़
कोरबा। क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच ग्राम बेलाकछार बालको स्थित राम मंदिर के पास छठ घाट पर एक अनियंत्रित तेज रफ्तार हाइवा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अनियंत्रित होने के कारण हाइवा का अगला हिस्सा सीधे उफनती नदी में उतर गया। हालांकि, इस भीषण हादसे में चालक की जान बाल-बाल बच गई।
बड़ी जनहानि टली हादसे का सबसे सुखद पहलू यह रहा कि तेज रफ्तार वाहन ने घटनास्थल पर किसी अन्य व्यक्ति को अपनी चपेट में नहीं लिया, अन्यथा एक बड़ा हादसा और जनहानि हो सकती थी। जानकारी के अनुसार वाहन में गिट्टी लोड थी।

मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन के अनुसार, अत्यधिक बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन ने लोगों और वाहन चालकों को बारिश के दौरान नदी-नालों के पास सतर्कता बरतने की सलाह दी है।



Subscribe to my channel