उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News 16 लाख रुपए का सुरक्षात्मक कार्य डूबा बाढ़ मे

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

हरपालपुर, हरदोई  जनपद के अरवल थाना क्षेत्र के चंद्रमपुर गांव में रामगंगा नदी से कटान रोकने के लिए मनरेगा से कराया गया कार्य बाढ़ के पानी में ही डूब गया | इसके बाद रामगंगा नदी में चंद्रमपुर में कटान भी शुरू कर दिया है | गत वर्ष में चंद्रमपुर में रामगंगा नदी की बाढ़ से कटान रोकने के लिए 40 लाख रुपए से मनरेगा की परियोजना मंजूर हुई थी | स्वीकृत के सापेक्ष विभाग को 16 लख रुपए उपलब्ध भी कराए गए | इन रुपयों से कटान रोकने के लिए सुरक्षात्मक कार्य कराए गए थे, लेकिन शुक्रवार को तेजी से बढ़ जल स्तर के बाद शनिवार को सुरक्षात्मक कार्य भी बाढ़ की चपेट में आ गए और पानी गांव में कटान करने लगा | चंद्रपुर गांव के राकेश, सत्यपाल, बड़ेभैया, रतिराम, सावित्री, श्रीकृष्ण, रामदास, हरिश्चंद्र, हरिओम, राजाराम, कलेक्टर, सर्वजीत, नरेश, गुड्डू, कैलाश आदि के मकान रामगंगा नदी के किनारे बसे होने के कारण कटान की जद में आ रहे हैं | बाढ़ के पानी से लोक निर्माण विभाग की सड़क भी कट गई है | जनपद में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अखिलेश गौतम ने बताया कि सुरक्षात्मक कार्य के लिए शेष 60 फीसदी बजट भी मनरेगा से मिल गया है | पानी बड़ा होने के कारण अभी काम करना संभव नहीं हो पा रहा है | जैसे ही पानी कम होगा यहां काम कराया जाएगा | और पूर्व में कराए गए सुरक्षात्मक कार्य की भी मरम्मत वृहद स्तर पर कराई जाएगी |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button