ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News आशुतोष श्रोत्रिय और अंजना त्रिवेदी को मिलेगा केन्द्रीय गृह मंत्रालय से सम्मान

 विशिष्ट जांच के लिए सम्मानित होंगे छतरपुर के दो सब इंस्पेक्टर

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

छतरपुर  केन्द्रीय गृह मंत्रालय आपराधिक मामलों में उत्कृष्ट जांच करने वाले देश के 140 पुलिस अधिकारियो को सम्मानित करेगा। गृह मंत्रालय से मिलने वाले इस सम्मान के लिए मप्र के 7 सब इंस्पेक्टर को चुना गया है। इनमें दो सब इंस्पेक्टर छतरपुर जिले के शामिल हैं। छतरपुर जिले में पदस्थ सब इंस्पेक्टर आशुतोष श्रोत्रिय और अंजना त्रिवेदी को जल्द ही यूएनएम एक्सीलेंस इन्वेस्टीगेशन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह अवार्ड केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दिया जाता है। सब इंस्पेक्टर आशुतोष श्रोत्रिय ने पिपट थाना प्रभारी रहते हुए सुरेश यादव नामक व्यक्ति के अंधे हत्याकाण्ड का खुलासा किया था। इस मामले में उनकी विशिष्ट जांच के कारण आरोपी को आजीवन कारावास और अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई थी। इसी विशिष्ट जांच के लिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। इसी तरह ओरछा रोड थाने में पदस्थ रहीं अंजना त्रिवेदी ने वर्ष 2021 में एक लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में की गई विशिष्ट जांच के कारण न्यायालय से आरोपियों को 20-20 वर्ष के कारावास की सजा दिलाई थी। इस उत्कृष्ट जांच के लिए उन्हें भी केन्द्रीय गृह मंत्रालय से सम्मानित किया जाएगा। डीआईजी ललित शाक्यवार और पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने दोनों उपनिरीक्षकों को इस पुरस्कार के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button