झारखंडब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News जेल से छू्टे अपराधियों पर रखें कड़ी निगाह- एसएसपी

  रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

धनबाद: धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार ने 12 अगस्त को पुलिस केंद्र में जिले के सभी डीएसपी, थानेदार व ओपी प्रभारियों के साथ अपराध की समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने थाना प्रभारियों को अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दिशा-निर्देश के साथ कड़ी हिदायत भी दी कहा कि जेल से छूटे अपराधियों पर भी कड़ी नजर रखें और लंबित मामलों का जल्द से जल्द निबटारा करें एसएसपी ने कहा कि जिले के विभिन्न थानों में पिछले चार साल में जितने भी अपराध के मामले दर्ज हुए हैं, संबंधित थानाप्रभारी उनकी जांच कर रिपोर्ट सौंपें. नियमित पेट्रोलिंग करने की भी हिदायत दी. स्वतंत्रता दिवस पर विशेष सतर्कता बरते का भी निर्देश दिया. एसएसपी ने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए शहर में हॉटस्पॉट चिह्नित कर विशेष निगरानी रखने की बात कही. इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी. बैठक में जिले के सभी डीएसपी, एसडीपीओ, थाना प्रभारी व ओपी प्रभारी मौजूद थे

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button