IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News पूर्व विधायक राजकुमार मेव द्वारा महेश्वर से ओंकारेश्वर के महिष्मति कावड़ यात्रा निकाली गई

रिपोर्टर जय खत्री खरगोन मध्य प्रदेश

महिष्मति बोल बम कावड़ यात्रा के तत्वाधान में महेश्वर क्षेत्र के हजारों कावड़ यात्री मां नर्मदा के तट से बोल बम जयघोष के साथ पात्रों में नर्मदा जल लेकर बाबा ओमकारेश्वर का जलाभिषेक करने के लिए निकले ।कावड़ यात्रा के पूर्व नर्मदा तट पर यात्रा संयोजक राजकुमार मेव द्वारा मां नर्मदा का 51 लीटर दूध से दुग्ध अभिषेक , चुनरी अर्पण एवं पूजा अर्चना की गई वही नवयुवक रामलीला मंडली के द्वारा आकर्षक एवं भव्य रामलीला भाग 1 की प्रस्तुति की गई। रामलीला की प्रस्तुति के दौरान दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कावड़ यात्रा के पूर्व मंच पर क्षेत्र के तपस्वी संतों का सम्मान एवं महेश्वर के विभिन्न समाज प्रमुखों का साफा बांधकर सम्मान किया गया। इन्होंने किया संबोधित माहिष्मती कावड़ यात्रा के संयोजक राजकुमार मेव ने – जानकारी देते हुए बताया कि कावड़ यात्रा राष्ट्र जागरण धर्म जागरण एवं प्रकृति के प्रति स्वभाव को जागृत करते हुए सद विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है। यात्रा अपने 14 वर्ष में प्रवेश कर रही है अवधूत संत नर्मदा नंदजी एवं काशी महाराज के सानिध्य में नर्मदा का पावन जल कावड़ में लिया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि एवं तपस्वी संत द्वारका बापू ने कहा कि सेवा की भावना से सुगंध आती है राजकुमार मेव की यह यात्रा सेवा की भावना से की जाती है जो लगातार बढ़ती नजर आती है संभागीय संगठन मंत्री राघवेंद्र गौतम ने राजकुमार मेव को यह यात्रा निकालने पर बधाई दी वही काशी महाराज ने अपने उद्बोधन में कावड़ के महत्व की व्याख्या की उन्होंने कहा कि पहले कलश के जल जल से आने वाले भव सुधरते हैं वहीं दूसरे कलश के जल से वर्तमान एवं भूतकाल सुधरते है । बाबा महाकाल पर जब दोनों कलश चढ़ते हैं

तो बाबा महाकाल भक्त पर प्रसन्न हो जाते हैं मंच पर उपस्थित अवधूत नर्मदानंदजी महाराज ने कहा कि निमाड़ की पावन धरा से भगवान भोलेनाथ का विराजमान अयोध्या में होने जा रहा है उन्होंने कहा कि भक्ति भावना निर्मल होना चाहिए उन्होंने एक प्रसंग सुनाते हुए बताया कि एकनाथ महाराज ने रामेश्वर की कावड़ यात्रा के दौरान एक तड़पते जीव को अपनी कावड़ का जल पिला दिया साथ में चलने वाले संतों ने उन्हें पागल कहना शुरू किया लेकिन रामेश्वर के पुजारी ने एकनाथ महाराज को भोलेनाथ की बात बताई स्वयं बाबा ने आकर कहा कि मुझे आज जल से प्राप्ति हुई है जिसे एकनाथ ने पूरा किया है भोले बाबा केवल भाव के भूखे हैं। संतो के उद्बोधन के बाद माहिष्मती कावड़ यात्रा मुख्य नगर से होते हुए जय स्तंभ चौराहा के साथ नगर के विभिन्न चौराहों पर धार्मिक सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रमुखों ने कावड़ यात्रियों का स्वागत किया । बटुक भैरव मंदिर पर केवट समाज शुभ अवसर होटल पर हेमंत जैन महेश बाबा, बड़दक्कन हनुमान समिति, शिव शंकर पाटीदार मित्र मंडल, अत्रे ब्रदर्स, बख्शी राम यादव परिवार द्वारा खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button