उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 13 के काटे चालान

रिपोर्टर रोहित पाल हरदोई उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश परके निर्देश क्राइम इंस्पेक्टर एख्तियार हुसैन के नेतृत्व ने शुक्रवार की शाम बस स्टैंड पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। बगैर कागजात व बिना हेलमेट तीन सवारी के कारण 13 वाहनों के चालान काटे गये। पुलिस की चेकिंग से बाइक सवारों में हड़कंप मचा गया। कई बाइक चालक दूर से ही चेकिंग देखकर बाइक घुमाकर रफूचक्कर हो गए। इस संबंध में क्राइम इंस्पेक्टर एख्तियार हुसैन ने कहा कि नियमों की अनदेखी करना कितना घातक होता है यह हादसा होने पर पता चलता है। उन्होंने मुख्य मार्ग पर आडे तिरछे खड़े वाहनों के स्वामी को चेतावनी देते हुए कहा कि यातायात को प्रभावित ना करें। इस मौके पर उप निरीक्षक मनोज कुमार उप निरीक्षक राजदेव समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button