ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News मथुरा: दो साल में दूसरी बार किसान की झोपड़ी फूंकी, रंजिश में 60 हजार का सामान स्वाहा

सिंचाई का इंजन-पंखा तक जलाया, फसल सूखने का खतरा | चौकी प्रभारी बोले- जांच जारी

ब्यूरो चीफ सूरज मथुरा उत्तर प्रदेश

कामर/छाता। थाना कोसीकलां क्षेत्र के गांव कमर में रंजिश के चलते किसान शीशपाल की खेत पर बनी झोपड़ी को अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। दो साल में यह दूसरी वारदात है। आगजनी में सिंचाई का इंजन, पंखा, खाट, फावड़ा, डीजल और कपड़े समेत करीब 60 हजार रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित किसान शीशपाल ने बताया, “दो साल पहले भी झोपड़ी जलाई थी, तब कम नुकसान था। इस बार सिंचाई का पूरा साधन खत्म हो गया। खेत में पानी नहीं लगा तो फसल सूखकर बर्बाद हो जाएगी।” शीशपाल का आरोप है कि रंजिशन यह काम किया गया है। “खेत अंदर सड़क पर है, जहां से गिने-चुने लोग जाते हैं। जिन्हें शक है, वो पता है।”

घटना के बाद पीड़ित दर्जनों ग्रामीणों के साथ चौकी गढ़ीवरवारा (कामर) पहुंचा और तहरीर दी। चौकी प्रभारी नकुल तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पीड़ित किसान ने प्रशासन से दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, सख्त सजा और नुकसान की भरपाई की मांग की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button