ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण कर पौधे का सिंचन किया गया।

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश
आज दिनांक 03/07/2026 को फतेहपुर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रभागीय निदेशक श्री जी. डी. मिश्र के साथ फतेहपुर कैंप कार्यालय परिसर में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण कर पौधे का सिंचन किया गया।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा जनसामान्य को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। साथ ही अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण हेतु सभी को प्रेरित किया गया, जिससे स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित वातावरण का निर्माण किया जा सके।




Subscribe to my channel