ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश

जनपद फतेहपुर में आयोजित यूपी टीईटी-2026 परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी महोदया एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

जनपद फतेहपुर में आज दिनांक 03.07.2026 को आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (UP TET) को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी फतेहपुर श्रीमती निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अभिमन्यु मांगलिक द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों, जिनमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय शामिल हैं, का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान #DmFatehpur एवं #Spfhr द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सघन चेकिंग, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली तथा परीक्षा कक्षों की निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button