Uttar Pradesh News मथुरा मंडी में दबंगों का कहर: उधारी मांगने पर आढ़तियों पर जानलेवा हमला, 3 लहूलुहान
पेप्सी गैंग ने हबीब एंड कंपनी पर बोला धावा, जाकिर की हालत गंभीर | वायरल वीडियो से हड़कंप

ब्यूरो चीफ सूरज मथुरा उत्तर प्रदेश
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र की मंडी समिति शुक्रवार को जंग का मैदान बन गई। महज बकाया पैसे मांगने की ‘गुस्ताखी’ पर दबंगों ने कानून को ठेंगा दिखाते हुए हबीब एंड कंपनी की आढ़त पर धावा बोल दिया। आरोप है कि पेप्सी नाम के युवक ने फल-सब्जी के बकाया 15 हजार रुपये मांगने से नाराज होकर फोन कर दर्जन भर साथियों को बुला लिया। इसके बाद लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने आढ़ती जाकिर, फैजान और जुनैद को घेरकर बेरहमी से पीटा। हमले में जाकिर की हालत नाजुक बताई जा रही है। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी वारदात का दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि कैसे 10-12 लोग तीनों आढ़तियों को पीट रहे हैं।
वारदात के वक्त मंडी में अफरा-तफरी मच गई। अन्य व्यापारियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों के आतंक के आगे सब बेबस नजर आए। सूचना पर पहुंची थाना हाईवे पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पेप्सी समेत अज्ञात हमलावरों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वीडियो से आरोपियों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। व्यापारियों का फूटा गुस्सा: घटना से मंडी के व्यापारियों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि मंडी में दबंगों-गुंडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। अगर जल्द सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो मंडी अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए




Subscribe to my channel