IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News नगर के मुरुय बाजारों में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा।

रिपोर्टर रमन अग्रवाल हिसार हरियाणा

हिसार भाजपा की और से नगर के प्रमुख बाजारों में शुक्रवार देर शाम को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने किया। यात्रा नागोरी गेट से शुरू हो कर मोती बाजार, गांधी चौक, आर्या बाजार से होती हुई राजगुरु मार्केट में सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान पंजाब केसरी लाला लाजपत राय, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व अमर शहीद राजगुरु की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया गया। यात्रा के दौरान जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर दुकानदारो ने यात्रा का स्वागत किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button