Uttar Pradesh News 20 लाख रुपये से अधिक की रजिस्ट्री पर बढ़ेगा दाखिल खारिज शुल्क, नगर निगम ने तैयार किया प्रस्ताव

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी नगर निगम ने 20 लाख रुपये से अधिक के बैनामे पर नामांतरण (दाखिल खारिज) शुल्क बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है। निगम की ओर से 20 से 50 लाख तक की रजिस्ट्री पर आधा प्रतिशत व 50 लाख से अधिक वैल्यू पर एक प्रतिशत नामांतरण शुल्क लगाने पर विचार कर रहा है। नगर निगम ने इसका प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है। वर्तमान में दाखिल खारिज के 5200 रुपये शुल्क निर्धारित है। 14 अगस्त को कार्यकारिणी का अधिवेशन होगा। इसमें नामांतरण शुल्क में वृद्धि का प्रस्ताव शामिल है। इसके अलावा अन्य विकास कार्यों के प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है। इसमें कज्जाकपुरा में इलेक्ट्रिक बस मिनी चार्जिंग स्टेशन, कचहरी गोलघर चौराहे पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय व रामनगर चौक पर पूर्व काशी नरेश स्व. विभूतिनारायण सिंह की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव शामिल है। पार्किंग में निजी क्षेत्र की भागीदारी, भारत सेवाश्रम संघ के पट्टे का नवीनीकरण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराकर पट्टा देने समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इन बिंदुओं पर सहमति भी बन सकती है। तीन जोन में गृहकर निर्धारण की होगी जांच पार्षदों ने एक जोनल अधिकारी पर मनमाने तरीके से गृहकर निर्धारण का आरोप लगाया है। इसके देखते हुए नगर आयुक्त शिपू गिरी ने दशाश्वमेध, आदमपुर व भेलूपुर जोन में हाल में गृहकर निर्धारण की जांच कराने का आदेश दिया है। पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त से मिला था। वहीं वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के बाबत चर्चा की और समस्याएं बताईं। नगर आयुक्त ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।




Subscribe to my channel