Uttar Pradesh News भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर शहंशाह आबंला बरेली उत्तर प्रदेश
बरेली आंवला में तहसील के निकट भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के सदस्यों ने धरना प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन डीएम बरेली के नाम सौंपा। जिसमें उन्होंने मांग की कि आंवला तहसील के सभी उप केंद्रों पर मशीनों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि किसानों को बिजली सुचारू रूप से मिल सके, राजस्व कर्मचारी चक मार्ग नाप कर अवैध कब्जे हटवाए, किसान सम्मान निधि 30 परसेंट किसानों को नहीं मिल रही है वह उन्हें भी मिलनी चाहिए, विकलांग, विधवा और वृद्धा पेंशन को सुचारु किया जाए। किसानों की फसल आवारा पशु खराब कर रहे हैं उनसे निजात दिलाई जाए, जिन किसानों की फसलें आवारा सांडों की वजह से खराब हुई है उसका पैमाइश कराकर उचित मुआवजा दिलाया जाये। गांव में कुछ खराब वाली पुलियों के कारण फसलें खराब होती है उनकी पहचान कर ऐसी पुलियों का निर्माण कराया जाए आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गए इसमें तमाम किसान मौजूद रहे।




Subscribe to my channel