Uttar Pradesh News पूर्व विदित अग्रिम कार्यक्रम 25/26 दिसंबर महाराजा अहिबरन जयंती समारोह 2023 को संपन्न कराने हेतु शासन प्रशासन से अनुमति के संबंध में।

रिपोर्टर त्रिलोकी बर्नवाल कुशीनगर उत्तर प्रदेश
आदरणीय सभी महानुभावों को बताते हुए बड़े ही हर्ष की अनुभूति हो रही है कि आज दिनांक 11 अगस्त 2023 दिन शुक्रवार को लखनऊ विधानसभा में सदन की आखिरी बैठक के उपरांत हमारी आयोजन समिति की मुलाकात वैश्य समाज के लोकप्रिय विधायक पड़रौना माननीय श्री मनीष जायसवाल जी और स्वर्णकार समाज के लोकप्रिय वैश्य विधायक माननीय श्री मोहन वर्मा जी से उनके लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर हुई, जहां पर हम लोगों ने अग्रिम कार्यक्रम अहिबरन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर उन्हे विशिष्ठ अतिथि के रुप में पधारने हेतु स्नेह निमंत्रण पत्र दिया । इसके पश्चात हम सभी लोग कार्यक्रम को पूर्व नियोजित ढंग से शासन प्रशासन की मदद से अच्छे तरीके से संपन्न कराने हेतु एक पत्र माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम से माननीय कैबिनेट मंत्री श्री नंदगोपाल नंदी जी (औद्योगिक विकास मंत्री) को उनके लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर जाकर दिया जिसका निस्तारण माननीय मंत्री जी ने ही स्वयं जिलाशिकारी महोदय बुलंदशहर को लिखित कार्यवाही के साथ साथ उन्हे फोन करके क्रार्यक्रम को सीधे अपना कार्यक्रम बताते हुऐ मौखिक रूप से आदेश भी दिया कि कार्यक्रम अच्छे ढंग से शासन प्रशासन की मदद से करवाया जाए और साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस समाजिक कार्यक्रम में किसी भी तरह की अड़चन या रुकावट नहीं आनी चाहिए।
जिलाधिकारी महोदय बुलंदशहर को फोन करने के उपरांत हम लोग माननीय मंत्री जी की एनिवर्सरी का केक भी काटे और उनके साथ बैठकर जलपान भी किया और उसके उपरांत इस कार्यक्रम में उन्हे विशेष रूप से आने के लिए हम लोगों ने उन्हें अति विशिष्ट अतिथि के रूप में हमारे प्रदेश अध्यक्ष जी द्वारा दिया गया स्नेह निमंत्रण पत्र भी दिया, जिसका उन्होंने सम्मान भी किया और अपने पर्सनल सेक्रेटरी को आदेश दिया कि इस कार्यक्रम को छोड़ना नहीं है हमें जरूर जाना है इसे मेरे विशेष प्रोग्राम में नोट कर लेना। बताते चलें कि हम लोगों ने उन्हे उत्तर प्रदेशीय बरनवाल वैश्य सभा की तरफ से राम मंदिर का एक खूबसूरत सा मोमेंटो भी भेंट किया। इस प्रकार हम आप सभी को अवगत करा दें कि जो महानुभाव इतने समय से तमाम तरह के प्रश्न वहां के कार्यक्रम को लेकर, प्रशासनिक आदेश को लेकर आयोजन समिति से बार बार पूछ रहे थे वे इस बात से निश्चित हो जाए कि हमारे कार्यक्रम में किसी भी तरह की अड़चन आ रही है रही बात प्रोग्राम के करने की तो वह स्थान हम लोगों ने देख लिया है जहां 5000 लोग कार्यक्रम के निष्पद रह सकते हैं किंतु आवासीय, शौचालय , स्नान,भोजन इत्यादि को लेकर आपको बता दूं कि बुलंदशहर क्या किसी भी महानगर (कुछेक को छोड़कर)में एक साथ 5000 लोगों को एक स्थान पर रहने ,सोने, खाने पीने की व्यवस्था कोई नहीं दिला सकता है उसे खंड वाइज विभाजित करके दो तीन चार जगह में करना पड़ता है जिसे हम लोग कर रहे हैं ।




Subscribe to my channel