उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News ब्राह्मण समाज पर हो रहे उत्पीड़न को रोके जाने की मांग पर प्रदर्शन

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

हरदोई  अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने ब्राह्मण समाज पर बढ़ रहे उत्पीड़न को रोकने व आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करने के साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्यवाही कराए जाने की मांग की है | अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष नीरज अवस्थी ने जिलाधिकारी डॉक्टर एमपी सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए कहा की थाना मझिला के ग्राम पारा के अमित शुक्ला व रमाकांत कि 22 मार्च को निर्मम हत्या कर दी गई थी | आरोपितों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं हुई है | खेमपुर में उमेश चंद्र का पुत्र रोहित कुमार लापता है, पुलिस प्रशासन अभी तक बरामद नहीं कर पाई है | इसी तरह ग्राम पंचायत बरनई चतरखा में पिछले काफी वर्षों से ब्राह्मण समाज को प्रताड़ित किया जा रहा है | अभी हाल ही में ब्राह्मण समाज के एक अधेड को इतना मारा गया है कि उसको बेहोशी की हालत में जिला चिकित्सालय लाया गया था, लेकिन पुलिस द्वारा आरोपियों से मिलकर धाराएं कम करने का प्रयास किया जा रहा है | इस प्रदर्शन में परशुराम सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम तिवारी, शाहाबाद ब्लाक प्रमुख त्रिपुरेष मिश्रा, टोडरपुर ब्लाक प्रमुख श्यामू त्रिवेदी, उमेश मिश्रा, रंजीत शुक्ला, राजेंद्र मिश्रा, सत्येंद्र मिश्रा, ऋषिकांत मिश्रा, अंकुर मिश्रा, प्रांजल शुक्ला, अवधेश तिवारी, अभिषेक बाजपेई, गौरव शुक्ला, आदि ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button