Uttar Pradesh News पूर्व सांसद द्वारा गोद लिए गए गांव में पानी की टंकी बनी शोपीस

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
भरखनी, हरदोई ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से करोड़ों रुपए खर्च कर बनवाई गई पानी की टंकी बेमतलब साबित हो रही है | 6 वर्ष बीतने के बाद भी कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है | इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है | तत्कालीन सांसद अंशुल वर्मा ने अपने कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर विकासखंड भरखनी की मुंडेर ग्राम पंचायत को सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया था | तब यहां के लोगों को भी लगा कि अब हमारे यहां भी गांव की गलियों को पक्का कर दिया जाएगा | ग्राम स्तर पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधा आदि सभी सुविधाएं मिलेंगी | यह सभी काम तो नहीं हो पाए पर सांसद निधि से ₹30675000 खर्च कर एक पानी की टंकी का निर्माण कराया गया | इससे ग्राम पंचायत के गांव गदरिया, मुंडेर, हुसेपुर, गधिया, खेमपुर, रूपापुर आदि की लगभग 7 से 8 हजार आबादी को शुद्ध पीने का पानी मिल सके | टंकी बनने के बाद दो-तीन-चार महीने तक पानी की सप्लाई होती रही | इसके बाद जब सड़कों का निर्माण कराया गया तो पानी सप्लाई के लिए जमीन के अंदर डाले गए पाइप उखड़ कर टूट गए | इससे मुंडेर, हुसेपुर, गंधिया, खेमपुर, आटवापुर, रूपापुर की पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई | उसके बाद किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने पाइपलाइन सही करा कर पानी की सप्लाई चालू कराना उचित नहीं समझा | ग्रामीणों का कहना है कि अब टंकी से उसके पास में ही स्थित खेतों की सिंचाई की जाती है | गांव के लोग पानी के लिए हैंडपंप की शरण ले रहे हैं | जल निगम के अधिशासी अभियंता एके त्रिपाठी का कहना है की टंकी का संचालन कराना ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी है | खराबी ठीक कराने के लिए यदि कोई मदद चाहिए तो जल निगम तकनीकी मदद करने को तैयार है | भाजपा विधायक सबायजपुर के प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी का कहना है कि मौका मुआयना किया जाएगा | इसके बाद जो भी कमियां होंगी उनको दूर कराने का प्रयास करेंगे | टंकी से क्षमता के अनुसार जिला पूर्ति कराई जाएगी !



Subscribe to my channel