Uttar Pradesh News आवासों में वसूली के आरोपों पर नोनखारा गांव में जाँच शुरू

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
सांडी, हरदोई सांडी विकासखंड की ग्राम सभा नोनखारा में प्रधानमंत्री आवास में वसूली के आरोप पत्र त्रिस्तरीय कमेटी गठित की गई है | कमेटी ने मौके पर स्थली जांच कर दो शिकायतकर्ताओं के बयान लिए | इसमें नेत्रहीन समेत दिव्यांग लाभार्थियों ने प्रधान पति पर वसूली के आरोप लगाए थे | इस पर सीडियो सौम्या गुरुरानी और पीडी गजेंद्र तिवारी ने जांच के लिए बीडियो को निर्देशित किया था | लाभार्थियों ने बीडियो विजय नारायण से मिलकर प्रधान पति के खिलाफ शिकायती पत्र देकर अवैध वसूली के आरोप लगाए थे | बीडियो ने एडीओ आईएसबी विवेकानंद, एडीओ समाज कल्याण की कमेटी बनाई | समिति ने नोनखारा गांव पहुंच कर दो शिकायतकर्ताओं के बयान भी दर्ज किए हैं | बीडियो विजय नारायण ने बताया कि प्रारंभिक जांच की अभी जांच रिपोर्ट नहीं मिली है | आख्या आने के बाद आगे की विधिवत कार्रवाई कराई जाएगी |



Subscribe to my channel