IC News and Media House Private Limited


उत्तराखण्डब्रेकिंग न्यूज़

Uttarakhand News शराब के नशे में वाहन चलाने में 01 वाहन चालक गिरफ्तार तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने व मिशन मर्यादा के तहत कुल 75 लोगों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही।

यातायात पुलिस द्वारा नो पार्किंग पर खड़े वाहनों पर व्हील लॉक लगाने की कार्यवाही की गयी।

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखण्ड

पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, श्री नरेन्द्र पंत एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला, श्री परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री व तस्करी करने/ होटल- ढाबों में शराब पिलाने वालों तथा शराब के नशे में वाहन चलाने व लड़ाई-झगड़ा/ हुड़दंग कर शांति भंग करने वालों के विरूद्ध की जा रही कड़ी वैधानिक कार्यवाही के क्रम में दिनांक- 09.08.2023 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट, श्री हिमांशु पंत के नेतृत्व में उ0नि0 बसन्त टम्टा व हमराही कर्म0 गणों द्वारा डीडीहाट क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान वाहन चालक, सुभम बोरा पुत्र इन्द्र सिंह निवासी अम्बेडकर वार्ड थाना डीडीहाट को शराब के नशे में वाहन चलाने पर गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने/ मिशन मर्यादा के तहत कुल- 75 लोगों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गयी। इसके अतिरिक्त सड़क किनारे अनावश्यक रूप से वाहनों को खड़ा कर यातायात व्यवस्था बाधित करने पर प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री प्रताप सिंह नेगी के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों पर व्हील लॉक लगाये गये तथा चालान की कार्यवाही की गयी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button