IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News  सिटी मजिस्ट्रेट डा मंगलसेन को नारनौल में खराब हुई बाजरे की फसल को ज्ञापन देते वकील और किसान

 सैंकड़ों किसानों ने प्रदर्शन कर खराब हुई बाजरे की फसल का मांगा मुआवजा

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण 

सिटी मजिस्ट्रेट को वकीलों और किसानों ने सौंपा ज्ञापन
जिले महेंद्रगढ़ में बाजरे की फसल को लगा कीड़ा, 30 हजार प्रति एकड़ मांगा मुआवजा

नारनौल  जिले भर में बाजरे की फसल में लगे कीड़े की मार से नष्ट हुए बाजरे की फसल के मुआवजे को लेकर किसान व वकील गुरुवार को सीटी मजिस्ट्रेट डा मंगल सेन से मिले और उन्हें डीसी महेंद्रगढ़ के नाम एक ज्ञापन सौंपा। वकील सजीत यादव, हेमंत शर्मा, देवेंद्र कुमार, नरेंद्र सैनी, सुधीर यादव, सागरपुर सरपंच सूबे सिंह, राधेश्याम शर्मा, सूरजभान गहली ने सीटी मजिस्ट्रेट डा मंगलसेन को बताया कि पूरे जिले में बाजरे की खड़ी फसल में कीड़े लग गए जिससे शत प्रतिशत बाजरे की फसल खराब हो गई और किसान का लागत मूल्य भी नही मिल रहा। जिससे किसान बहुत ही चिंतित और परेशान है। इससे पूर्व अटेली खंड के गांव सागरपुर, भौड़ी, तिगरा, खोड़, खामपुरा, खासपुर, सिहमा, सिलारपुर, अटाली के किसान विजेंद्र, संदीप, घनश्याम शर्मा, रामौतार, अतर सिंह, जगरीश, बिल्लू, राजू, सितार, कृष्ण, रत्न सिंह, सुरेंद्र, करतार, भूप सिंह, लीलाराम सहित सैंकडों किसानों एकत्रित होकर अपनी खराब हुई बाजरे की फसल में लगे कीड़े से हुए नुकसान को लेकर सरकार से 30 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। किसान विनोद, सतबीर, निहाल सिंह, सुरेश, शुभराम ने बताया की फसल में लगे कीड़े से बाजरे की शत प्रतिशत फसल खत्म हो चुकी है वहीं इस बार पशुओं के लिए चारे की किल्लत भी रहेगी। उन्होंने सरकार से जल्द किसानों को हुए फसली नुकसान के लिए स्पेशल गिरदावरी करवा कर 30 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की। सीटी मजिस्ट्रेट डा मंगलसेन ने ज्ञापन लेकर आश्वासन दिया की जल्द ही किसान हित में जिला प्रशासन व सरकार कारगर कदम उठाएगी। अटेली क्षेत्र में किसान खराब हुई बाजरे की फसल के मुआवजे की मांग करते हुए। वकील और किसान सिटी मजिस्ट्रेट डा मंगल सेन को नारनौल में ज्ञापन देते।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button