IC News and Media House Private Limited


मध्यप्रदेशराजनीति

Madhya Pradesh News उज्जैन महाशिवरात्रि पर होंगे कई प्रकार के आयोजन बाबा महाकाल के सुगमता से अधिकतम 50 मिनट में होंगे श्रद्धालुओं को दर्शन 21 लाख दीप प्रज्वलन का होगा

रिपोर्टर हेमंत राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश

कार्यक्रम सीएम भी कार्यक्रम में होंगे शामिल 2 दिन तक महाकाल लोक नहीं घूम सकेंगे श्रद्धालु कलेक्टर एसपी ने बैठक के बाद दी जानकारी

महाशिवरात्रि को लेकर उज्जैन में तैयारियां पूरी कर ली गई है आज महाकाल लोक के त्रिवेणी संग्रहालय में बैठक आयोजित की गई जिसमें कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं को सुगमता से 50 मिनट में अधिकतम दर्शन हो सकेंगे 2 से ढाई किलोमीटर भीड़ अधिक होने पर लगेगी लाइन इसके बावजूद सिर्फ 50 मिनट में होंगे दर्शन इसके अलावा महाकाल लोक भीड़ को देखते हुए 2 दिन तक महाकाल लोग नहीं घूम सकेंगे श्रद्धालु क्योंकि यहां पर बैरिकेट्ड लगे होंगे भीड़ अधिक होने के कारण ऐसा किया गया लेकिन दर्शन फिर भी श्रद्धालुओं को सुगमता से करवाए जाएंगे प्रशासन ने इसकी तैयारियां कर ली गई है एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि कर्क राज पार्किंग स्थल रहेगा जहां से श्रद्धालु नरसिंह घाट होते हुए चार धाम मंदिर होते हुए त्रिवेणी संग्रहालय पहुंचेंगे यहां पर महाकाल लोग होते हुए मंदिर में प्रवेश करेंगे इसके अलावा एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि हरी फाटक ब्रिज अंजूश्री होटल व कार्तिक मेला ग्राउंड में भी पार्किंग स्थल की व्यवस्था की गई है इस तरह की तैयारियां उज्जैन प्रशासन द्वारा की गई है इस बार लाखों की संख्या में श्रद्धालु आने की उम्मीद जताई जा रही है क्योंकि नए वर्ष पर काफी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे थे

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button