ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News राजकीय महाविद्यालय नारनौल में नये सत्र की आम सभा और इंडेक्सेशन प्रोग्राम बड़े ही धूमधाम से सम्पन्न हुए-डॉ पूर्णप्रभा, प्राचार्य

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण 

राजकीय महाविद्यालय नारनौल में नये सत्र में विधार्थियों की आम सभा और इंडेक्सेशन प्रोग्राम (प्रेरण – कार्यक्रम) बुधवार 9 जुलाई को महाविद्यालय के मल्टीपरपज हाल में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ पूर्ण प्रभा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस मौके पर जिन नये विधार्थियों ने महाविद्यालय में नये सत्र 2023-24 में दाखिला लिया है, उन्हें महाविद्यालय से सम्बंधित शैक्षणिक और सांस्कृतिक, और खेल कूद , रोजगार उन्मुक्त सम्बंधित गतिविधियों के और महाविद्यालय में स्थित सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा महाविद्यालय में स्थापित विधार्थियों के कल्याण और कैरियर सम्बंधित प्रकोष्ठों जिनमें एनसीसी, एनएसएस , रेडक्रॉस,रैड रिब्बन,महिला कल्याण, प्लेसमेंट सैल, स्पोर्ट्स प्रकोष्ठ और पर्यावरण क्लब के अलावा सब्जेक्ट सोसायटी की जानकारी उनसे संबंधित सभी प्रकोष्ठ कार्य प्रभारियों द्वारा विधार्थियों को विस्तार से बताया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ पूर्णप्रभा ने नये विधार्थियों का स्वागत किया और बताया कि राजकीय महाविद्यालय नारनौल हरियाणा का प्राचीनतम महाविद्यालयों में से एक है। जो सन् 1954 में स्थापित हुआ था।यहां से पढ़ कर गए हुए विधार्थी उच्च पदों पर आसीन हैं, जैसे प्रशासनिक अधिकारी, डाॅक्टर, शिक्षक, प्रोफेसर, आदि पदों पर आसीन हैं बड़े व्यापारी, पत्रकार, राजनेता, खिलाड़ी , अभिनेता आदि हैं, जिन्होंने महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। आप सभी भी यहां से पढ़ कर उच्च पदों पर पहुंच सकते हो। आपको महाविद्यालय के जिन नियमों, कायदे कानून और व्यवस्थाएं के बारे में बताया गया है उनका कड़ाई से पालन करना है। उन्होंने बताया कि सभी विद्यार्थियों को महाविद्यालय में जो विधार्थी कल्याण के लिए स्थापित पुस्तकालय, वाचनालय, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कम्प्यूटर लैब,जिम, कैंटिन, कार्यालय, योगा क्लब, स्पोर्ट्स ग्राउंड,पलेसमैंट कार्यालय,एससी/ एसटी/ कल्याण परिषद, महाविद्यालय मैगजीन त्रिधारा, आनलाईन पंजीयन, महाविद्यालय नोटिस बोर्ड, पहचान पत्र, वार्षिकोत्सव, पास पोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वीटा बूथ, कम्पल्सरी कम्प्यूटर शिक्षा,युवा महोत्सव, स्पोर्ट्स गतिविधियों, सांइस प्रदर्शनी, शैक्षणिक भ्रमण,और सभी शैक्षणिक और सांस्कृतिक व खेल कूद की गतिविधियों में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लेना चाहिए जिससे आप सभी का सर्वांगीण विकास हो सके और बताया कि महाविद्यालय में लगातार सात दिन तक गैरहाजिरी रहने पर नाम कांट दिया जाएगा। इसलिए महाविद्यालय में प्रतिदिन हाजिर होना अनिवार्य है और विद्वान अध्यापकों से अलग अलग विषयों का ज्यादा से ज्यादा ज्ञान अर्जित करें।जिसकी वजह से विधार्थियों का सर्वांगीण विकास और उन्नति होगी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आप अपने अध्यापकों और सीधे मेरे से मिले और जिससे आपकी समस्त समस्याओं को दूर किया जा सके। साथ ही साथ महाविद्यालय में मोबाइल फोन लाना और रैगिंग, नशा, नक़ल आदि वर्जित है। ऐसा पाएं जाने पर महाविद्यालय से निष्कासित किया जाएगा । इसके अलावा विधार्थियों को कामयाब होने व चरित्रवान और साथ ही साथ रोजगार के अवसरों को प्राप्त करने के बारे में और जिला प्रशासन, उच्चतर शिक्षा विभाग, और हरियाणा सरकार की शिक्षा सम्बन्धी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं गई। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्यों के साथ लगभग एक हजार की संख्या में विधार्थी मौजूद थे

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button