Chhattisgarh News भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच जमकर झूमा झटकी हुई और इस दौरान एक दर्जन से अधिक भाजपाई बुरी तरह से घायल हुए हैं.

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
भाजपा किसान मोर्चा के आह्वान पर छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में भी राज्य सरकार के द्वारा किसानों को जबरदस्ती वर्मी कंपोस्ट अमानक खाद को लादने और किसानो से जुड़े अन्य मुद्दो को लेकर भाजपाइयों ने धरना प्रदर्शन कर जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया. हजारों की संख्या में विरोध प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे किसानों, भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच जमकर झूमा झटकी हुई और इस दौरान एक दर्जन से अधिक भाजपाई बुरी तरह से घायल हुए हैं.
अमानक खाद की बिक्री पर मचा बवाल
दरअसल, पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपा के कार्यकर्ताओ और किसानों को कलेक्ट्रेट से 200 मीटर पहले ही बैरिकेट्स लगाकर रोक लिया और इस दौरान किसान और बीजेपी कार्यकर्ता बेरिकेटिंग हटाने का प्रयास करते नजर आए, जिससे पुलिस और कार्यकर्ताओ के बीच जमकर झूमा झटकी हुई. इधर भाजपा के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जिले में किसानों को जबरदस्ती बेची जा रही अमानक खाद की बिक्री को बंद करने की मांग की है. वहीं कलेक्टर ने खाद की जांच करने का आश्वासन दिया है.
जबरदस्ती किसानों को थमाया जा रहा अमानक खाद
छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने भूपेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पौने पांच साल में विफलता के सारे कीर्तिमान स्थापित कर चुकी है. कांग्रेस सरकार किसान विरोधी है. बस्तर के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जिलों के किसानों के साथ लगातार अन्याय कर रही है. हालात इतने खराब हैं कि प्रदेश के किसान आत्महत्या कर रहे हैं. भूपेश सरकार लगातार वादाखिलाफी विश्वासघात का नया रिकॉर्ड बनाती जा रही है. गौठान में बनी अमानक खाद किसानों को जबरदस्ती बेचा जा रहा है- केदार कश्यप केदार कश्यप ने कहा कि, अब भूपेश सरकार किसानों को जबरदस्ती अमानक खाद वर्मी कंपोस्ट को खरीद !

Subscribe to my channel