Jammu & Kashmir News : नगरोटा गुज़रू में धूमधाम से मनाया गया बत्स द्वादशी (बछ दुआस) का पावन पर्व
रिपोर्टर मोहिंदर सिंह कठुआ जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और धार्मिक आस्था को जीवंत रखते हुए आज नगरोटा गुज़रू में ‘बत्स द्वादशी’ (स्थानीय भाषा में बछ दुआस) का त्यौहार अपार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार व्रत रखा और गोवंश (गाय और बछड़े) की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही नगरोटा गुज़रू के मंदिरों और विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं की भारी चहल-पहल देखी गई। महिलाओं ने गाय और उसके बछड़े को तिलक लगाकर, रोली और अक्षत अर्पित कर उनकी आरती उतारी और अपने परिवार तथा बच्चों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और आरोग्य जीवन की कामना की।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की संस्कृति में पशुधन और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का यह पर्व बेहद खास महत्व रखता है। यह त्यौहार न केवल हमारी पौराणिक परंपराओं को सहेजने का कार्य करता है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना को भी मजबूत करता है। पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और बड़ों का आशीर्वाद लिया। पूरे नगरोटा गुज़रू इलाके में दिन भर भक्तिमय माहौल और त्यौहार की रौनक बनी रही। रिपोर्टर महेंद्र सिंह कठुआ जम्मू कश्मीर।




Subscribe to my channel