ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News : हत्या के बाद शव छिपाकर घूम रहे थे आरोपी, खतौली पुलिस-SOG ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर। खतौली थाना क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात का पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का शव बरामद करने के साथ ही हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर हत्या के पीछे की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस टीम की कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि मामले का सफल अनावरण किया गया है।





Subscribe to my channel