IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : भारी वर्षा से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट धाम मंदाकिनी नदी में आई भीषण तबाही से वहां के वाशिंदों जन जीवन अस्त व्यस्त हो।

रिपोर्टर लोटन प्रसाद हमीरपुर उत्तर प्रदेश

दो हजार तेरह का रिकॉर्ड तोड़ते जल सैलाब उमड़ पड़ा। चारों तरफ तबाही ही तबाही दिख रही थी।इस भीषण जल आपदा को देखते हुए आर्य समाज गोरखपुर के भामाशाह रामभगत गोपनाक के विशेष सहयोग व प्रेरणा से आर्यसमाज भरुआसुमेरपुर, आर्यसमाज हमीरपुर, आर्यसमाज बांदा, आर्यसमाज कर्वी, आर्यसमाज महोबा की मदद से विशाल राहत सामग्री को वितरित करने के लिए आर्य वीर दलजनपद हमीरपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा, श्री दिनेश आर्य जी (उत्तर भारत संचालक, आर्य वीर दल) की प्रेरणा से, रामघाट, चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राशन सामग्री एवं वस्त्र वितरण किया जा रहा है। आर्य वीर दल भरुआ सुमेरपुर की टीम चित्रकूट पहुंच कर
आपदा की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों की सहायता हेतु छोटा सा प्रयास मानवता और वैदिक सेवा भावना को समर्पित किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button