झारखंडब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Jharkhand News पुलिस ने नक्सली के घर बजाया डुगडुगी, चिपकाया इश्तेहार सरेंडर करें नहीं तो होगी कुर्की जब्ती

रिपोर्टर महेंद्र कुमार यादव चतरा झारखंड

चतरा: सिमरिया और लावालौंग पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को टीएसपीसी संगठन के नक्सली चुरामन जी उर्फ चुरामन गंझू के घर पर डुगडुगी बजाई और इश्तेहार चिपकाया। इश्तेहार में कहा गया है कि नक्सली सरेंडर करे, नहीं तो उसके घर की कुर्की जब्ती की जाएगी। यह कार्रवाई पुलिस ने लावालौंग स्थित पुरनाडीह गांव में उसके घर पर की है। शिला ओपी प्रभारी रामदेव वर्मा ने बताया कि नक्सली नक्सली चुरामन जी उर्फ चुरामन गंझू के विरुद्ध सिमरिया थाना में 128/ 18 तहत मामला दर्ज है और लंबे समय से फरार है। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है। इस क्रम में उसके आवास पर विधिवत डुगडुगी बजाई गई और इश्तेहार चिपकाया गया। इश्तेहार में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि नक्सली शीघ्र ही सरेंडर करे, अन्यथा उसके आवास की कुर्की जब्ती की जाएगी। उन्होंने सभी फरार नक्सलियों और अपराधियों को अति शीघ्र सरेंडर करने की चेतावनी दी, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button