Uttar Pradesh News थाना ए0एच0टी0यू0 पुलिस द्वारा कुल 11 बच्चों के परिजनों को खोजकर सकुशल उनके परिवारीजनों को किया सुपुर्द

रिपोर्टर अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश
रिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद श्री आशीष तिवारी के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ नोड़ल अधिकारी ए0एच0टी0यू0 के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक थाना ए0एच0टी0यू0 जनपद फिरोजाबाद श्री उमापति मिश्र मय टीम एवं सी0डब्लू0सी0 टीम जनपद फिरोजाबाद व राजकीय बालगृह फिरोजाबाद के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आज दिनांक 08.08.2023 को 04 नाबालिग बच्चे जो कि राजकीय बालगृह फिरोजाबाद में पिछले काफी समय से आवासित थे, काफी खोजबीन व सुरागरसी-पतारसी व अन्य संचार माध्यमों द्वारा उक्त चारों बच्चों के परिजनों व उनके मूल पते की तस्दीक कर बताये गये पते पर जाकर भौतिक सत्यापन करते हुए परिजनों की तलाश की गई जिसमें चारों बच्चों के परिजनों को खोजकर उक्त बच्चों को नियमानुसार परिजनों को सुपुर्द किया गया । उक्त अभियान के दौरान आज दिनांक 08.08.2023 तक थाना ए0एच0टी0यू0 पुलिस द्वारा कुल 11 बच्चों के परिजनों को खोजकर सकुशल उनके परिवारीजनों को सुपुर्द किया जा चुका है । अपनों से मिलकर बच्चे एवं परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान ।
परिवारीजनों को सुपुर्द किये गये बच्चों का विवरणः-
1. अलीहमजा उम्र करीब 13 वर्ष पुत्र जुल्फकार निवासी शान्ति नगर, बुलन्दशहर कस्बा जनपद बुलन्दशहर, उ०प्र० ।
2. अंश उम्र करीब 10 वर्ष पुत्र शीशपाल निवासी नगला मिर्जा, बड़ा ठाकुर मैडिकल के पास वाली गली, थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद, उ0प्र0 |
3. अजीत उम्र करीब 17 वर्ष पुत्र खजान सिंह निवासी नगला सदासुख भीकनपुर थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद उ०प्र० ।
4. शिवा उम्र करीब 13 वर्ष पुत्र विपिन कुमार निवासी नगला समायन थाना एवरा कटरा जनपद औरैया उ०प्र० ।
परिजनों से बच्चों को मिलाने वाली टीम का विवरणः-
1.निरीक्षक श्री उमापति मिश्र – प्



Subscribe to my channel