उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News प्रतिबंधित हरे भरे नीम के पेड़ों का हुआ कटान , जिम्मेदार मौन काहे की रखवाली जब इस तरह उजड़ेगी हरियाली

रिपोर्टर पवन कुमार हरदोई उत्तर प्रदेश

माधौगंज हरदोई  थाना क्षेत्र के अंतर्गत इन दिनों प्रतिबंधित हरे भरे पेड़ों का कटान जोरों पर चल रहा है। वही प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित हरे भरे पेड़ों के कटान पर रोक लगा रखी गई है, और बिना परमिट के कटान करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की बात कही जाती हैं। उसके बावजूद भी यहां रेंज के अंतर्गत थाना माधौगंज क्षेत्र में इन हरे भरे पेड़ों का कटान बिना परमिट के जोरों पर हैं। थाना माधौगंज क्षेत्र के गांव देवीदीनपुरवा (ओव्लपुरवा)में सुन्दर लाल पुत्र गिरधारी, छोटेलाल,नीरज, गुरुदयाल,परसादी ने घर के बाहर खड़े हरे भरे लहलहाते नीम के पेड़ों को लकड़ी माफिया जियाउल रहमान के द्वारा बेच दिया था जिसपर आरा चल रहा था पेड़ की डाली गिरने से विधुत विभाग की लाइन ध्वस्त हो गई जिसके बाद वहां पर विधुत विभाग के अधिकारी पहुंच गए तब हरे नीम पर आरा चला रहे लोग मौके से फरार हो गए तब कुरसठ पुलिस चौकी टीम ने मौके पर पहुंच कर बेचने वाले सुन्दर लाल को पकड़ कर चौकी पर लाए! मंगलवार के दिन लकड़ी कटान जियाउल रहमान लकड़ी ठेकेदार द्वारा बिना परमिट के प्रतिबंधित नीम के पेड़ों पर आरा चला दिया गया। जिससे यह कहावत यहां पर बिल्कुल सटीक है कि “काहे की रखवाली जब इस तरह उजड़ेगी हरियाली” वही पर वन दरोगा से बात नहीं हो सकी!

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button