उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News फुटबॉल बने बेटी के पिता को अभी भी कार्यवाही का इंतजार, पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

रिपोर्टर जीतेन्द्र झांसी उत्तर प्रदेश

झांसी  पुत्री की मौत को लेकर 20 दिन से अधिकारियों की चौखट पर गुहार लगा रहे व्यक्ति को आखिरकार जिलाधिकारी झांसी रविंद्र कुमार के आदेश पर प्रशासन ने रामनगर रोड स्थित मृतक महिला के शव को कब्रिस्तान से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेजा है। इसके पहले डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव का लगभग 3 घंटे कब्रिस्तान गुरसरांय में ही परीक्षण किया जिसमें डॉक्टरों की एक टीम थी लेकिन जब यहां किसी नतीजे पर ना पहुंचने पर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया गया है। बताते चलें कि 19 जुलाई 23 को झांसी में इलाज के दौरान 30 वर्षीय सफीना बानो की मौत हो गई थी पिता अनीस मोहम्मद जिलाधिकारी झांसी को प्रार्थना पत्र देकर बेटी के लिए न्याय मांगा था गौरतलब है कि मोहल्ला पायगा निवासी अनीश मोहम्मद पुत्र शकूर मोहम्मद ने अपनी बेटी सफीना बानो की शादी लगभग 8 वर्ष पूर्व नगर के ही शहीदगंज निवासी आशु खान के साथ कि थी करीव 20 दिन पूर्व सफीना बानो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई ससुराली जानो ने शव को दफना दिया जिस पर पिता अनीश मोहम्मद ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए न्याय की मांग की जिलाधिकारी के आदेश पर स्थानीय प्रशासन एवं चिकित्सकों की टीम की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकाला गया इस दौरान उपजिलाधिकारी गरौठा,श्वेता साहू,क्षेत्राधिकारी गरौठा अरुण कुमार चौरसिया, थानाध्यक्ष गुरसरांय सुरेन्द्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button