Uttar Pradesh News सौ पलंग चिकित्सालय में चिकित्सीय परीक्षण के लिए दौडाई जा रही पीड़िताएं

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
हरदोई सौ पलंग चिकित्सालय में अप्रैल से पीड़िताओ के चिकित्सीय परीक्षण होने लगे, लेकिन वहां के चिकित्सक परीक्षण नहीं कर रहे हैं, जिस कारण पीड़िताओ को दौड़ भाग करनी पड़ रही है | एक पीड़ित महिला और सिपाही चार दिनों से महिला और सौ पलंग चिकित्सालय के चक्कर काट रही है | थाना अतरौली के गांव की महिला को 24 जुलाई को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था | जिससे उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को भी छोटे लगी थी | और इससे उसके रक्त स्राव होने लगा था | स्थानीय पुलिस ने महिला को आंतरिक और वही परीक्षण के लिए चिकित्सालय भेज दिया | चार दिनों से महिला सिपाही पीड़िता को लेकर महिला चिकित्सालय और सौ पलंग चिकित्सालय के चक्कर काट रही है, लेकिन चिकित्सक उसका परीक्षण नहीं कर रहे हैं | इसी तरह टडियावा के एक गांव की गर्भवती को कुछ लोगों ने सोमवार को मारा पीटा, महिला की हालत बिगड़ गई | पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सौ पलंग चिकित्सालय भेजा, लेकिन वहां के चिकित्सकों ने पीड़िता को महिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, जबकि सौ पलंग चिकित्सालय में चिकित्सकों की कोई कमी नहीं है | सौ पलंग चिकित्सालय के सीएमएस डॉक्टर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि चिकित्सकीय परीक्षण के लिए चिकित्सालय का एक कक्ष दिया गया है | जिसमें सीएचसी-पीएचसी की महिला चिकित्सक की परीक्षण के लिए ड्यूटी लगाई गई है |



Subscribe to my channel