उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News जिले में साथ निरीक्षकों समेत उनतालिस पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

हरदोई  पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने सात निरीक्षकों, तेइस उप निरीक्षकों सहित उनतालिस पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है | एसपी ने सर्विलांस / एसओजी प्रभारी बृजेश मिश्रा को अतरौली का थाना प्रभारी बनाया है | पुलिस लाइन में तैनात राजदेव मिश्रा को बेनीगंज कोतवाली भेजा है | देहात कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक शिव गोपाल को शाहाबाद, शहर कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक लाखन मिश्रा को देहात कोतवाली भेजा गया है | सांडी के अतिरिक्त निरीक्षक हाकिम सिंह यादव को अतिरिक्त निरीक्षक बेनीगंज बनाया है | अतरौली के अतिरिक्त निरीक्षक वहीद अहमद का स्थानांतरण निरस्त कर अतरौली थाने भेजा है | महिला थाना प्रभारी रामसुखारी को शहर कोतवाली, यहां तैनात एसएसआई राम लखन को महिला थाने की कमान सौंपी गई है | थाना पाली में तैनात उपनिरीक्षक अनिल कुमार को रेलवे गंज चौकी प्रभारी बनाया गया है | माधवगंज में तैनात उपनिरीक्षक महमूद आलम को शाहाबाद, न्यायिक सम्मन सेल में तैनात राकेश दीक्षित को सम्मन सेल प्रभारी, देहात कोतवाली के एसएसआई अनिल कुमार सिंह को सर्विलांस, एसओजी प्रभारी अतरौली के एसएसआई अरविंद यादव को स्वाट टीम प्रभारी बनाया है | सेमरा चौकी प्रभारी शिवनारायण सिंह को एसएसआई अतरौली, पुलिस लाइन से श्याम बहादुर सिंह को सेमरा चौकी की जिम्मेदारी दी गई है | सुरसा से प्रताप सिंह को सवाजपुर, बघौली से सूरजपाल को पाली भेजा गया है | बेनीगंज के उप निरीक्षक नरेंद्र सैनी को पचदेवरा, पचदेवरा से शमशेर अहमद को बेनीगंज, अभियोजन कार्यालय में तैनात हरिश्याम यादव को हरपालपुर, पुलिस लाइन में तैनात ज्ञान शंकर द्विवेदी को माधवगंज, अमर बहादुर सिंह और अनूप कुमार चतुर्वेदी को पचदेवरा, द्वारिका नाथ को बेहटा गोकुल, अशोक कुमार सिंह को हरपालपुर, सगीर अहमद को पाली, मोहम्मद उजैर को सुरसा, अरुण कुमार तिवारी को बेहटा गोकुल और संगम लाल मिश्रा को कछौना कोतवाली में तैनात किया गया है | इसके साथ ही साथ विभाग में सात पुलिसकर्मियों के भी कार्य छेत्र मे बदलाव किया गया है | एसपी राजेश त्रिवेदी ने बघौली के चौकी प्रभारी मार्कंडेय सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है | और कछौना कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक पुष्कर बर्मा को बघौली चौकी प्रभारी बनाया है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button