उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News घरेलू कलह : पिता को गाली दे रहा था बड़ा भाई, छोटे ने रोका तो कुल्हाड़ी से गर्दन काटी

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

बिलग्राम, हरदोई जनपद में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के गुरौली गांव में पिता को गाली देने से रोकने पर बड़े भाई ने छोटे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी | घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई | मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | आरोपी अपने परिवार समेत फरार हो गया है | गुरौली गांव निवासी सिरदार अपने तीन पुत्रों के साथ एक ही मकान में रहता है, जबकि उसका एक पुत्र अपने परिवार के साथ अलग रहता है | सोमवार देर रात सिरदार अपने घर पर बैठा था | इसी दौरान अलग रहने वाला पुत्र चंडिका शराब के नशे में पहुंचा और सिरदार को गाली गलौज करने के साथ ही पीटने लगा | इस पर वहां मौजूद सिरदार के छोटे पुत्र ब्रह्मपाल 35 वर्ष ने विरोध किया, तो चंडिका ने कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन काट दी | ब्रह्मपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया | घटना के बाद चंडिका अपनी पत्नी सुंदरी, बेटे शैलेंद्र, अरुण और सोनू के साथ घटनास्थल से फरार हो गया | घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक धर्मदास सिद्धार्थ मौके पर पहुंचे | सिरदार को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि ब्रह्मपाल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है | पुलिस ने सिरदार की तहरीर पर चंडिका उसकी पत्नी और तीनों बेटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button