Uttar Pradesh News संडीला में हड़ताल से नालियां बजबजा रहीं, सड़कों पर फैली गंदगी

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
संडीला, हरदोई नगर पालिका परिषद संडीला के सभासद अजय द्विवेदी की ओर से सफाई व्यवस्था को लेकर उठाये गयें मुद्दे के बाद मामले में तूल पकड़ लिया है | दोनों पक्षों में से कोई भी झुकने को तैयार नहीं हो रहा है | इससे सफाई कर्मियों की चल रही हड़ताल से संडीला नगरवासी परेशान है | दूसरे दिन भी सफाई व्यवस्था न होने से सड़कों पर गंदगी पसर गई है और नालियां भी बजबजाने लगी हैं | संडीला कस्बे के मोहल्ला बाबा हजारा बाग निवासी वार्ड नौ के सभासद अजय द्विवेदी अपने वार्ड की सफाई व्यवस्था आदि समस्या को लेकर समय-समय पर मुद्दे उठाते रहते हैं | इसी को लेकर टकराव पैदा हो गया | सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि सभासद की गिरफ्तारी हो अथवा अपने कृत्य के लिए वह माफी मांग लें, तभी हड़ताल खत्म हो सकती है | सफाई कर्मियों के खिलाफ उनका बर्ताव ठीक नहीं है | दूसरी तरफ सभासद अजय द्विवेदी का कहना है कि उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया है | इस पर कार्रवाई करने के लिए उन्होंने थाने में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन उस पर कोई भी कार्यवाही नहीं की गई | उनका कहना है कि एक-दो दिन में मांग पूरी नहीं होती है तो धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे | फिलहाल कर्मचारियों व सभासदों की लड़ाई में जनता का नुकसान हो रहा है | और कस्बे में गंदगी का अंबार बढ़ता जा रहा है |



Subscribe to my channel