उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News पत्नी की तलाश में दर दर भटक रहा रामजन्म यादव

 रिपोर्टर सुनील कुमार जायसवाल महराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज नौतनवा विकास खण्ड के छपवा गांव निवासी रामजनम यादव पत्नी की तलाश में दर दर भटक रहा है मामले में वह पांच माह से कानपुर व महराजगंज के पुलिस अधिकारियों के कार्यकालयो के चक्कर काट रहे हैं। अब वह प्रशासनिक अमले से न्याय की आस छोड़ चुका है और स्वयं ही अपने पत्नी की तलाश में जुटा है उसके पास मौजूद प्रार्थना पत्रों के अनुसार वह मथुरा अपने पत्नी व पांच अन्य लोगों के साथ सत्संग में गया था तीन मार्च को उसने सत्संग के बाद गोरखपुर से ट्रेन पकड़ी । रास्ते में कानपुर जिला के अलवर रेलवे स्टेशन पर पत्नी छूट गई जब उसकी तलाश शुरू हुई। तो वह नहीं मिली । जी आर पी पुलिस ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज किया । 17 मार्च को पता चला कि उसकी पत्नी अलवर के रेलवे सफाईकर्मी सुखराम के घर से बरामद हुई है जिससे डायल 112की पुलिस अपने साथ ले गयी कानपुर पहुंचने पर पुलिस ने उसके पत्नी को बरामद करने की बात तो कही । लेकिन वह कहां है यह नहीं बताई । पीड़ित रामजनम यादव को एक उपनिरीक्षक व दो पुलिसकर्मी की भूमिका पर शक हुआ है । वह कानपुर के कमिशनर व एसपी के पास शिकायतीपत्र दिया गया पर पत्नी का पता चला और न ही आरोपित पुलिस कर्मियों की जांच हुई । तत्कालीन क्षेत्राधिकारी ने नौतनवा पुलिस को उसके पत्नी तलाशने के निर्देश दिए गए थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button