उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News हमलावर ने हाथ में बांका लिए लगाई ट्रेन के आगे छलांग

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

शाहाबाद, हरदोई   शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के नवीपुर निवासी मोनू का वही के जाबिर के साथ लगभग 1 वर्ष पहले झगड़ा हो गया था | झगड़े का दोनों के बीच सुलह समझौता भी हो गया था | समझौते से संतुष्ट नहीं था | इसलिए वो जाबिर से रंजिश मानता था | जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम को मोनू गांव में इब्राहिम की दुकान के पास खड़ा था | इसी बीच जाबिर का 15 वर्षीय पुत्र साहिल उर्फ़ फराज वहां कुछ खरीदने पहुंच गया | उसे देखते ही मोनू के मन में सुलग रही बदले की आग भड़क उठी | प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोनू घर जाकर बांका उठा लाया | और बांके से साहिल उर्फ फराज के ऊपर हमला कर दिया | साहिल बुरी तरह जख्मी हो गया | साहिल को मरणासन्न अवस्था में छोड़कर मोनू खून से सना बांका हाथ में लिए हुए एगवाँ रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और सामने से आ रही ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली | इस घटना के घटित होते ही वहां हड़कंप मच गया | दूसरी तरफ, जख्मी किशोर को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज लाया गया | जहां से डॉक्टरो ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है | परिजनों के मुताबिक किशोर का लखनऊ में इलाज चल रहा है | उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है | वहीं, स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हमला करने के बाद हमलावर को सजा का डर था | शायद इसीलिए उसने आत्महत्या कर ली है | कोतवाल दिनेश सिंह ने बताया की विवेचना में जानकारी मिली है कि मोनू आक्रामक स्वभाव का व्यक्ति था | छोटी-छोटी बात पर भी कई बार हिंसात्मक हो जाता था | संभवत अपनी इसी मन: स्थिति की वजह से उसने यह कदम उठाया है |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button