Uttar Pradesh News हेड लाइन स्लग-मवेशियों से परेशान ग्रामीण, फिर भी गौ संरक्षक कर रहे धन उगाही।

रिपोर्टर मंदीप कुमार रायबरेली उत्तर प्रदेश
सरेनी रायबरेली के सिंधौरतारा गाँव में बने बृहद गौशाला में सरकार पुख्ता इंतजाम कर रख्खी है। जिससे मवेशीओ की चारे, भूसा के कारण मौत न हो,किन्तु ग्राम प्रधान शैलेन्द्र बहादुर यादव अपनी जेब भरने के चककर में सरकार की मंसा पर पानी फेर रहे है। गौसेवकों के द्वारा ग्राम प्रधान लोगों से अच्छी रकम वसूल रहे है। ये मामला सालों से चला रहा है किन्तु ग्रामीणों नें 08/08/2023 सुबह लगभग 6बजे गौसेवक बच्चललाल पुत्र भगवानदीन,गीता पत्नी बच्चललाल व विनय सिंह पुत्र विजय प्रताप सिंह को राम नरेश निवासी मीठापुर को फोन कर जबरन बुलाया और उससे पैसा लेकर जानवरों को गौशाला में न बंद कर बोये खेतों में चरने के लिए छोड़ दिया इसकी शिकायत सामूहिक रूप से सभी ग्रामीणों नें चौकी इंचार्ज गेगासों को की। चौकी इंचार्ज ग्राम प्रधान को बुलाया तो प्रधान जी नें बच्चल लाल से लड़ाई झगड़े का फर्जी प्रार्थना पत्र दिलाकर ग्रामीणों के ऊपरफर्जी मुकदमा लिखने की धमकी दी। ग्रामसभा के सभी किसान भाइयों नें सरकार के आदेशानुसार मई जून की गर्मी में कड़ी मस्सक्त के बाद सभी मवेसीओ को गौशाला में बंद कर दिया किन्तु ग्राम प्रधान की लापरवाही के कारण सैकड़ो मवेसी गौशाला से छोड़ दिए गये हैं और तो और जो बाहर से मवेसी लोग ले कर आते है उनसे गौसेवक रास्ते में ही पैसा ले कर छोड़ देते हैं ग्राम प्रधान से कोई कुछ कहता हैं तो उनका कहना हैं की गौशाला हम अपने अनुसार चलाएंगे जिसको जंहा शिकायत करनी है करो। ग्रामीणों का सरकार से कहना है की मवेसियों को बंद करा कर हमारी फसल की सुरक्षा करें जिससे हमारी जीविका चलती रहे और उक्त प्रकरण पर उचित कार्यवाही करने की कृपा करें।



Subscribe to my channel