उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News अभियुक्त शातिर किस्म के साइबर अपराधी हैं जो अब तक सैकडों लोगों के साथ ऐसी घटनाएं कारित कर लाखों रूपये की ट्रॉजेक्शन कर आर्थिक लाभ कमा चुके हैं।

रिपोर्टर अकबर अली हापुड़ उत्तर प्रदेश
साइबर सेल टीम व धौलाना पुलिस ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना फाइनेंस के मैनेजर/कर्मचारी बताकर जरुरतमंद लोगों को अपनी बातों में फंसाकर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में लोन देने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 02 अन्तर्राज्यीय साइबर ठगों को किया गिरफ्तार। जिनके कब्जे से 06 मोबाइल, 04 एटीएम कार्ड, लैपटॉप, नकदी, रसीद ,चैक बुक आदि एवं एक लग्जरी कार बरामद। यह गिरोह दिल्ली एनसीआर क्षेत्र व देश के अन्य राज्यों में सक्रिय था, यह लोकेशन बदल-बदल कर अलग-अलग शहरों में जाकर लोगों को कॉलिंग करके घटनाओं को अंजाम देते हैं। अभियुक्त शातिर किस्म के साइबर अपराधी हैं जो अब तक सैकडों लोगों के साथ ऐसी घटनाएं कारित कर लाखों रूपये की ट्रॉजेक्शन कर आर्थिक लाभ कमा चुके हैं।



Subscribe to my channel