Uttar Pradesh News डीएम नेहा शर्मा ने की बड़ी कार्यवाही,डायट प्राचार्य समेत 20 का वेतन रोका
डीएम के आदेश पर नगर मजिस्ट्रेट ने किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए जाने पर की गई कार्यवाही

रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा जनपद गोण्डा उत्तर प्रदेश
निरीक्षण के दौरान डायट के कई कक्षों पर मिले ताले, नोटिस जारी कर सभी से मांगा गया स्पष्टीकरण
गोण्डा जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान (डायट) दर्जीकुआं के प्राचार्य समेत 20 का वेतन रोक दिया गया है। इनमें प्रवक्ता, वैयक्तिक सहायक से लेकर प्रयोगशाला सहायक तक शामिल हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर नगर मजिस्ट्रेट द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में अनुपस्थित पाए जाने पर यह कार्यवाही की गई है। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। बता दें कि जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा के आदेश के क्रम में नगर मजिस्ट्रेट द्वारा सोमवार को सुबह 10.15 बजे डायटदर्जीकुआं के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आशुलिपिक कक्ष, अभिलेख कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष, स्काउट गाइड कक्ष, उप प्राचार्य कक्ष, विज्ञान स्टोर कक्ष, कार्यालय कक्ष एवं वाद कक्ष बंद पाए गए। इस दौरान उपस्थिति पंजिका की भी जांच की गई। जांच में पाया गया कि कुछ अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा बीते कई दिनों से उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गई थी। डायट प्राचार्य अतुल कुमार तिवारी भी इस निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी द्वारा सभी अनुपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही, सभी से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।



Subscribe to my channel