उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Uttar Pradesh News विधानमंडल सत्र: अखिलेश यादव ने उठाया बेरोजगारी पर सवाल,सीएम योगी ने कसा तंज,कहा- सपाइयों की सोच तो बदली

रिपोर्टर रोहित पाल हरदोई उत्तर प्रदेश

लखनऊ यूपी में विधानमंडल का मानसून सत्र चल रहा है।मानसून सत्र के दूसरे दिन नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर सवाल उठाए और बेरोगारी के मुद्दे पर घेरा।अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी प्रदेश में बेरोजगारी की दर तो बताते हैं पर रोजगार कितने दिए इस पर कभी बात नहीं करते हैं।इस पर जवाब देते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में रोजगार का सृजन हो रहा है। भर्ती प्रक्रिया साफ-सुथरे तरीके से सम्पन्न हो रही है। आज प्रदेश की बेरोजगारी दर 19 प्रतिशत से घटकर तीन से चार फीसदी हो गई है। एक अन्य सवाल में अखिलेश यादव ने पूछा कि मुख्यमंत्री योगी बताएं कि प्रदेश में 2017 से 2022 तक 15 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों की संख्या में कितनी बढ़त हुई है और सरकार आने वाले समय में इन बच्चों के रोजगार के लिए क्या कर रही है। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तंज कसते हुए जवाब दिया कि मुझे खुशी है कि समाजवादियों की सोच में इतना तो बदलाव हुआ कि अब वो जनसंख्या की बात कर रहे हैं,जिसे नियंत्रित करने के लिए ही समान कानून लाने की बात की जा रही है।इसी बहाने सीएम ने इशारों-इशारों में समान नागरिक संहिता का जिक्र कर दिया। वहीं‌ सदन की कार्यवाही प्रारंभ होते ही विधान परिषद में हंगामा हो गया। सपा सदस्यों ने वेल में आकर नारेबाजी शुरू कर दी और फिर बर्हिगमन कर लिया। इससे पहले यूपी विधानसभा सत्र के पहले दिन एक-दूसरे पर किए गए निजी हमलों के नाम भी रहा। सत्ता और विपक्ष के नेताओं ने एक-दूजे पर जवाबी हमले किए।

विधानमंडल सत्र के पहले दिन सदन में पेश हुए अध्यादेश

उत्तर प्रदेश दंड विधि (अपराधों का शमन और विचारणों को उपशमन (संशोधन) अध्यादेश 2023

उत्तर प्रदेश नगर पालिका संशोधन अध्यादेश – 2023

उत्तर प्रदेश नागर स्थानीय स्वायत्त शासन विधि (संशोधन) अध्यादेश – 2023

कृषि उत्पादन मंडी (संशोधन) अध्यादेश – 2023

उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय संशोधन अध्यादेश- 2023 (अध्यादेश संख्या -6 से 11)

उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास संशोधन अध्यादेश – 2023

उत्तर प्रदेश जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय अध्यादेश – 2023

उत्तर प्रदेश माल एवं सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश-2023

पेश किए गए विधेयक

उत्तर प्रदेश माल एवं सेवाकर संशोधन विधेयक 2023

उत्तर प्रदेश दंड विधि संशोधन विधेयक – 2023

उत्तर प्रदेश नगर योजना और विकास संशोधन विधेयक – 2023

उत्तर प्रदेश नागर स्थनीय स्वायत्त शासन विधि संशोधन विधेयक – 2023

उत्तर प्रदेश नगर पालिका संशोधन विधेयक – 2023

उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन मंडी (संशोधन) विधेयक 2023

उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक -2023

उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक (द्वितीय संशोधन) – 2023

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग विधेयक – 2023

उत्तर प्रदेश कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक -2023

उत्तर प्रदेश जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्विद्यालय विधेयक – 2023

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button