उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News कब्र से निकाली गई विवाहिता की लाश, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत राज

रिपोर्टर आरिफ अली झांसी उत्तर प्रदेश

गुरसरांय मायके पक्ष की शिकायत पर 19 दिन से कब्र में दफन विवाहिता के शव को जिलाधिकारी के आदेश पर बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया अब रिपोर्ट आने पर साफ होगा कि मौत की सही वजह क्या थी मामला झांसी के गुरसरांय थाना क्षेत्र का है। बताया गया कि गुरसरांय निवासी आशु खान की पत्नी शफ़ीना बानो (30) की 20 जुलाई को मौत हो गयी थी मौत का कारण बीमारी बताया गया था मृतका का मायका भी गुरसरांय में ही है तब ससुराल व मायके पक्ष ने सहमति से शव को दफन करा दिया था इसके बाद मृतका के पिता अनीस अहमद ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र को जिलाधिकारी के पास भेज दिया गया था, जिस पर अनुमति मिलने के बाद आज शव को अधिकारियों की मौजूदगी में बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button