उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News मनकापुर पुलिस ने किया खुलासा धमकी भरा खत लिखकर रंगदारी मांगने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

 रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा जनपद गोण्डा उत्तर प्रदेश

अपराधी अपराध करने के बाद कोई ना कोई सुराग जरूर छोड़ देता है! ऐसे ही एक मामले मैं मनकापुर पुलिस ने आरोपी के छोटी सी गलती पर शक जाहिर किया और शक के आधार पर कड़िया जोड़ना शुरू किया और विशेषज्ञों की मदद से पुलिस आरोपी के गिरेबान तक पहुंच गई! मामला मनकापुर थाना क्षेत्र के बनकसिया शिवरतन मजरा सरजू शुक्ल पुरवा से जुडा है! बता दें कि बीते बुधवार को बनकसिया शिवरतन सिंह मजरा सरजू शुक्लपुरवा निवासी कृष्ण गोपाल शुक्ल पुत्र विश्वनाथ शुक्ला ने मनकापुर पुलिस में शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया था कि अज्ञात बदमाशों ने घर में धमकी भरा पत्र भेजकर बीस लाख के नगदी की मांग की है! बदमाश ने नगदी मांगते हुए उनके घर के परिजनों को हिदायत दिया था की पुलिस को सूचित किया तो इंजीनियर बेटे का शव घर पर भेज देंगे मामले की गंभीरता को देखते हुए मनकापुर पुलिस ने बुधवार शाम अज्ञात आरोपी के विरुद्ध रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कर लिया था! धमकी भरे पत्र में लिखा था कि दिनांक 5 अगस्त को समय दिन के 1:30बजे नई देवी मंदिर के पास 20 लख रुपए भिजवा दो! धमकी भरे पत्र में यह भी कहा की यदि पुलिस को सूचित किया और यदि किसी अन्य से मदद लेने की कोशिश किया तो तुम्हारे इंजीनियर बेटे को मुर्दा करके उसकी लाश तुम्हारे घर भिजवा दूंगा! यही नहीं पत्र में वर्णन था की जो चोरी,हत्या जैसे जघन्य अपराध करवाए हैं उसका भी भंडाफोड़ देंगे! और तुम दोनों भी मारे जाओगे! आरोपी ने लिखे गए खत में पीड़ित के बाबा का वास्तविक नाम लिखा था जबकी आम बोलचाल की भाषा में पीड़ित के बाबा को अन्य नाम से जानते थे! सबसे पहले पुलिस को यहीं से शक हुआ यह शख्स कहीं ना कहीं पीड़ित को बहुत करीब से जानने वाला है! यहां यह बताना भी निशांतत आवश्यक है कि बीते दिनों पीड़ित के घर लाखों की चोरी हुई थी जिसके बाद पीड़ित ने अपने घर पर सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया था! लेकिन आरोपी ने कैमरे को मात देने के लिए अपने ऊपर गमछा डालकर चिट्ठी डालने आया था! ऐसे में पुलिस ने जब कैमरा खंगालना शुरू किया तो पुलिस के हाथ एक काला धागा सुराग लगा, जो आरोपी के हाथ में बंधा हुआ था! जिसके आधार पर आरोपी सहित अन्य का पुलिस ने लेख नमूना लिया! लिखावट के नमूने से विशेषज्ञों ने जो रिपोर्ट जारी की उस दूध का दूध पानी का पानी हो गया! मुखबिर की खास सूचना मिलते ही दतौली चौकी प्रभारी राकेश कुमार ओझा अपने हमराही सत्यम शिवम सिंह और हरिवंश को साथ लेकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रवाना हो गए मरोचा नहर पुलिया के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया! जिस दिन पत्र को पीड़ित के घर मैं डाला गया उसे दिन आरोपी एक गवाह तैयार करने के उद्देश्य गांव के एक युवक के साथ तड़के ही श्री अयोध्या धाम रवाना हो गया! वहां से लौट के आने के बाद चिट्ठी डालकर अयोध्या से आने का ड्रामा किया! इस दौरान पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीबी कैमरा में भी आरोपी के आने -जाने के टाइमिंग की पोल खुली! गांव निवासी पट्टीदार रवि शुक्ला पुत्र स्वर्गीय राम शंकर शुक्ला ने पुलिस के पूछताछ पर बताया कि पूर्व में कृष्ण गोपाल शुक्ला के घर पर हुई चोरी में उसके ऊपर संदेह किए जाने तथा पुश्तैनी जमीन पर बैनामा करके कृष्ण गोपाल द्वारा कब्जा किए जाने के कारण उन से परेशान होकर उनको परेशान करने की नियत से यह पत्र दिया था! पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ कुमार वर्मा ने बताया की वैज्ञानिक साक्ष्य एवं वादी के घर से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हस्त लेख विशेषज्ञों के विश्लेषण से आरोपी की पहचान हो गई, जिसे गिरफ्तार कर जेल रवाना किया जा रहा है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button