उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News प्रशासनिक अनदेखी से दुर्गाकुंड में मर रही है मछलियां, कुंड में गंदगी का अंबार.

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी  दुर्गाकुंड में मछलियों के मरने का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। मंगलवार को कुंड में सैकड़ो की संख्या में मछलियां मरी हुई मिली। मछलियों के मरने के पश्चात भी प्रशासन और नगर निगम सुध नहीं ले रहा है। बताया जा रहा है, कि विगत कई दिनों से लगातार मछलियां कुंड में मरी हुई पाई जा रही है। मछलियों के मरने के पीछे कुंड में फैले गंदगी और लंबे समय से कुंड का पानी न बदलना बताया जा रहा है। दुर्गाकुंड स्थित मां कुष्मांडा देवी के कुंड में मछलियों के मरने को लेकर स्थानीय लोगो ने बताया कि लगातार कुंड में मछलियां मर रही है, इसकी सूचना नगर निगम को भी है लेकिन उसके बावजूद कोई व्यवस्था नहीं किया जा रहा है। यह पहली बार नही है कि कुंड में मछलियां मर रही है, बल्कि इसके पहले भी अनदेखी के वजह से बड़ी संख्या में मछलियां मरी हुई मिली है। स्थानीय लोगो के अनुसार बरसात के मौसम में कुंड में मछलियां बड़ी संख्या में जब मरने लगती है, तब जाकर नगर निगम कुंड में गंदगी साफ करती है और छिड़काव करवाती है। ऐसा लगता है कि पहले नगर निगम मछलियों के मरने का इंतजार करता है। बता दें कि बरसात के मौसम में प्रत्येक वर्ष इस कुंड में मछलियों के मरने का क्रम जारी रहता है। कुंडों की तस्वीर बदलने की कोशिश केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से शुरू की गई थी। स्थानीय सोनू झा ने बताया कि शुक्रवार से ही कुंड में मछलियों के करने का क्रम प्रारंभ है। उन्होंने कहा कि यहां पर दूर-दूर से लोग दर्शन पूजन करने आते हैं इन मछलियों के मरने से काफी बदबू फैल रही है। जिस को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के नगर आयुक्त, मेयर और पार्षद को तत्काल संज्ञान में लेकर इसकी साफ-सफाई करानी चाहिए। बताया कि कई दिनों से पानी को बदलने और उसमें लाल दवा के छिड़काव के लिए नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग से गुहार लगाई जा रही है, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। हम लोगों द्वारा स्थानीय पार्षद को भी सूचना दे दिया गया है, लेकिन कोई भी इस समस्या का सुध नहीं ले रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button