Uttar Pradesh News बरेली में वाहन को टक्कर लगने से गुस्साए कांवड़ियों ने किया पथराव, ट्रक के शीशे तोड़े

रिपोर्टर शहंशाह आबंला बरेली उत्तर प्रदेश
बरेली : एक तरफ योगी सरकार में कांवड़ियों पर जगह-जगह फूल बरसाए जा रहे हैं, वहीं कुछ असमाजिक तत्व मौका पाते ही कांवड़ यात्रियों के साथ बुरा बर्ताव करने से बाज नहीं आते हैं. ये बात और है कि पुलिस ऐसे लोगों को वक्त रहते ही ठीक भी कर देती है. यूपी के बरेली के रिठौरा क्षेत्र में सोमवार तड़के सड़क किनारे खड़े कांवड़ियों के वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी. इससे दो कांवड़िये बुरी तरह जख्मी हो गए. घटना से आक्रोशित कांवड़ियों ने ट्रक को रोक लिया और जमकर बवाल काटा. ट्रक पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए. हंगामा लगभग पांच घंटे तक चलता रहा. मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर कांवड़ियों को मनाया ! बताया जाता है कि रिठौरा क्षेत्र में पीलीभीत हाईवे पर कांवड़ियों का डीजे लदा वाहन खड़ा था. सोमवार तड़के उनके वाहन को भूसे से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी. इससे दो कांवड़िये जख्मी हो गए थे. गुस्साए कांवड़ियों ने पीलीभीत हाईवे पर जाम लगा दिया. कांवड़ियों ने ट्रक पर पत्थरबाजी कर दी. ट्रक के शीशे तोड़ डाले. ट्रक चालक को पीट दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे मामला शांत किया. इसके बाद कांवड़िये जलाभिषेक के लिए रवाना हुए. घटना के बाद लगभग पांच घंटे तक हाईवे पर हंगामा होता रहा. इससे जाम के हालात बन गए !



Subscribe to my channel