Uttar Pradesh News साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन।

रिपोर्टर नामित कुमार सिंघल बिजनौर उत्तर प्रदेश
नजीबाबाद स्थित जय गुरुदेव भाजपा कार्यालय पर जन समस्याओं के समाधान हेतु जनहित में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा की वरिष्ठ टीम मौजूद रही जिसने प्राप्त जन समस्याओं का संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया। साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम में रास्ते में पानी भरने, खेत में पशु चराने और प्रधानमंत्री आवास बनवाने आदि की समस्याएं रखी गई। प्राप्त हुई सभी समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया गया। एक प्रमुख समस्या के समाधान हेतु भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल खंड विकास अधिकारी नजीबाबाद ज्योति चौधरी से उनके कार्यालय में मिला और समस्या से अवगत कराया। इस अवसर पर भाजपा नेता क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्व जिला महामंत्री चौधरी विक्रम सिंह खोबे, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष किमो संकोच कुमार, भाजपा मंडल संयोजक दिनेश राजपूत, भाजपा बूथ अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह, भाजपा कार्यकर्ता पंकज कुमार,पिंटू सिंह,सरदार हरवेंदर सिंह शकील, शाहिद,ममतेश रानी, सतपाल सिंह, मोहित देवी,मंजू चौहान, अहसान,मंगल सिंह, तेजपाल सिंह, यशपाल सिंह कश्यप व रुपेश कुमार आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।



Subscribe to my channel