Uttar Pradesh News कम्बलों के नीचे छिपाकर लायी जा रही थी 40 लाख की शराब

रिपोर्टर आरिफ अली झांसी उत्तर प्रदेश
चिरगांव यूपी एसटीएफ व पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। टीम ने हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही लगभग 40 लाख कीमत की अंग्रेजी शराब पकड़ ली। इस शराब को कम्बलों के नीचे छिपाकर लाया जा रहा था। पुलिस ने हरियाणा के रोहतक निवासी इंद्रजीत सिंह व दिनेश शर्मा को गिरफ्तार किया है यूपी एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट को हरियाणा की शराब की तस्करी की खबर मिली थी। इसके लिए एसटीएफ सब इंस्पेक्टर रावेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि अशोक लीलैंड ट्रक में शराब लायी जा रही है, जैसे ही ट्रक चिरगांव थाना क्षेत्र में पहुँचा तो एसटीएफ ने चिरगांव प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल को सूचना दी और सुबह 2.45बजे ट्रक को रोक लिया। जब उसकी तलाशी ली गयी तो पाया कि ट्रक में कम्बल लदे हैं। फिर कम्बल हटाकर देखा गया तो नीचे शराब की पेटियां लदी थीं। इंस्पेक्टर चिरगांव ने बताया कि अलग-अलग ब्रांड की कुल 294 पेटी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपये आंकी गयी है। यह शराब झाँसी से कानपुर, बनारस होते हुए बिहार में खपाई जानी थी



Subscribe to my channel