Uttar Pradesh News वाराणसी डकैती के आरोपित को रिमांड पर लेगी पुलिस, भेलूपुर इंस्पेक्टर ने अदालत में दी अर्जी

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी भेलूपुर के बैजनत्था स्थित फर्म से 1.40 करोड़़ की डकैती के मुख्य आरोपित व जिला जेल में बंद अजीत मिश्रा को पुलिस रिमांड पर लेगी। इसके लिए भेलूपुर इंस्पेक्टर ने अदालत में अर्जी दी है। इंस्पेक्टर ने आरोपित को रिमांड पर लेकर साक्ष्य व अन्य जानकारियां हासिल करने की बात कही है। 29 मई की रात भेलूपुर थाना के बैजनत्था स्थित फर्म के कार्यालय में असलहाधारी बदमाशों ने 1.40 रुपये की डकैती की थी। दो दिन बाद 31 मई की रात शंकुलधारा पोखरा से लावारिस हाल में एक कार में 92.94 लाख रुपये बरामद किए गए। इस मामले में पुलिस ने नामजद पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया था। आरोपितों से मिलीभगत के आरोप में तत्कालीन भेलूपुर इंस्पेक्टर रमाकांत दुबे समेत सात पुलिसवाले बर्खास्त किए जा चुके हैं। वहीं दो नामजद समेत सात पुलिसकर्मी वांछित हैं। घटना के मुख्य आरोपित सारनाथ के तिलमापुर निवासी अजीत मिश्रा को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया था। भेलूपुर इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपित की रिमांड के लिए अदालत में आवेदन किया गया है। इस पर मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई होगी।



Subscribe to my channel