IC News and Media House Private Limited


उत्तराखण्डब्रेकिंग न्यूज़

Uttarakhand News पिथौरागढ़ पुलिस ने फिर एक बार पेश की मानवता की मिशाल।

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखण्ड

थाना गंगोलीहाट पुलिस ने नदी किनारे फंसी गाय को स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू करते हुए सकुशल बाहर निकालकर निभाया मानवता का फर्ज।

06.08.2023 को समय करीब 16:00 बजे डॉयल-112 के माध्यम से थाना गंगोलीहाट पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सालन कुंटौला स्थित सरयू नदी के किनारे किसी गुफा में एक गाय फंसी है। कॉलर से संपर्क किया तो उसके द्वारा बताया गया कि हम जागेश्वर अल्मोड़ा से सरयू नदी में बहे अपने किसी परिचित को ढूंढ रहे थे, तो हमें सरयू नदी किनारे गंगोलीहाट साइड में एक गाय नदी के किनारे गुफा मे फंसी हुई दिखाई दी। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष गंगोलीहाट, श्री मंगल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मय आपदा एवं बचाव राहत सामग्री के थाने से लगभग 20 किलोमीटर दूर ग्राम सालन पहुंची। वहाँ अल्मोड़ा से भेजी गई गाय की फोटो ग्राम वासियों को दिखाकर स्थान चिन्हित किया तथा 03 किलोमीटर पैदल चलकर सरयू नदी किनारे पहुंचकर गांव वालों के साथ कड़ी मशक्कत के बाद गाय का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर लाया गया। स्थानीय लोगों से गाय के मालिक के सम्बंध में जानकारी कर गाय को उसके मालिक के सुपुर्द किया गया। जिसके द्वारा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।

रेस्क्यू टीम:-
1. थानाध्यक्ष गंगोलीहाट, श्री मंगल सिंह, 2. हेड का0 राजेन्द्र चन्द, 3. हेड का0 मनोज भट्ट, 4. का0 विनोद जोशी, 5. का0 श्रवण कुमार, 6.स्थानीय ग्रामीण।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button